From 22 To 240 Students: Keeping Hindi Alive In America’s Midwest

लेखक: मयंक जैन, हिंदीUSA सेंट लुइस

कहते हैं कि जब किसी कार्य की शुरुआत सच्चे संकल्प, समर्पण और निस्वार्थ सेवा की भावना से होती है, तो एक छोटा-सा प्रयास भी बड़े परिवर्तन का आधार बन सकता है।

वर्ष 2018 में मैंने अमेरिका के सेंट लुइस शहर में मात्र 22 विद्यार्थियों के साथ हिंदीUSA की शुरुआत हुई थी। इस काम में मेरी पत्नी डॉ अंशु जैन ने हर कदम पर मेरा साथ दिया। हमारा उद्देश्य केवल बच्चों को हिंदी पढ़ाना नहीं, बल्कि विदेश में जन्मी और पली-बढ़ी नई पीढ़ी को अपनी भाषा, संस्कृति और भारतीय जड़ों से जोड़ना था।

आज आठ वर्षों बाद यह छोटा-सा प्रयास एक विशाल परिवार का रूप ले चुका है। 22 विद्यार्थियों से शुरू हुई यह यात्रा आज 240 पंजीकृत विद्यार्थियों तक पहुँच चुकी है। हिंदीUSA सेंट लुइस आज अमेरिका के मिडवेस्ट क्षेत्र के सबसे बड़े गैर-लाभकारी हिंदी विद्यालयों में से एक है।

इस सफलता के पीछे हमारे समर्पित स्वयंसेवी शिक्षकों, अभिभावकों और पूरे भारतीय समुदाय का महत्वपूर्ण योगदान है। विशेष प्रसन्नता की बात यह है कि जिन बच्चों ने कभी हमारे विद्यालय में हिंदी सीखना शुरू किया था, उनमें से कई आज स्वयं युवा स्वयंसेवक बनकर अगली पीढ़ी को हिंदी सिखा रहे हैं।

हमारा प्रयास कक्षा में हिंदी पढ़ाने तक सीमित नहीं है। कविता पाठ, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, भारतीय त्योहारों और सामुदायिक सेवा के माध्यम से हम बच्चों में भाषा के साथ-साथ भारतीय संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी विकसित कर रहे हैं।

हाल ही में प्रतिष्ठित भारतीय-अमेरिकी समाचार पत्र India-West में हमारी इस प्रेरणादायक यात्रा को स्थान मिला। यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि उन सभी शिक्षकों, अभिभावकों और स्वयंसेवकों का है जिन्होंने इस सपने को साकार करने में सहयोग दिया।

मेरा दृढ़ विश्वास है कि हिंदी केवल संवाद की भाषा नहीं, बल्कि हमारी पहचान, भावनाओं और पीढ़ियों को जोड़ने वाला एक अनमोल सेतु है।

हमारा सपना है कि अमेरिका में पली-बढ़ी आने वाली पीढ़ियाँ गर्व से हिंदी बोलें और अपनी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाएँ।

क्योंकि हिंदी बचेगी, तो हमारी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ाव भी बना रहेगा।

मूल अंग्रेज़ी लेख — India-West:
https://indiawest.com/from-22-to-240-students-keeping-hindi-alive-in-americas-midwest/

Leave a Reply